बरगवां में अवैध कबाड़ कारोबार का कथित साम्राज्य! राठौड़ और पप्पू कबाड़ी को किसका संरक्षण?
सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र में कबाड़ के कारोबार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र में राठौड़ और पप्पू नामक कबाड़ियों की दुकानें कथित तौर पर अवैध तरीके से संचालित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इन कबाड़ दुकानों का संचालन किन नियमों और अनुमति के आधार पर किया जा रहा है? क्षेत्र में पहले से ही बिजली के पोल, रेलवे के एंगल और लोहे की अन्य सामग्रियों को काटकर कबाड़ में खपाए जाने को लेकर चर्चाएं हैं। यदि इन गतिविधियों में इन दुकानों की भूमिका कई बार सामने आई चुकी है बावजूद इसके बरगवां पुलिस इन अवैध दुकान संचालकों को छूट दे रखी है।

राठौड़ और पप्पू कबाड़ी की दुकानों की जांच कब?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि बरगवां थाना क्षेत्र में संचालित इन कबाड़ दुकानों के पास कारोबार से संबंधित दस्तावेज तो मौजूद है लेकिन क्षेत्र में संचालित हो रही ये दुकाने अपने गुर्गों के माध्यम से रात्रि के अंधेरे में क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों को चोरी से कटवा रही है। और रात्रि के अंधेरे में ही चोरी किए हुए समान को दुकान तक लाया जाता है और वहां से किसी अन्यत्र जगह खपा दिया जाता है। ये कबाड़ दुकान संचालक दुकान तो देखने के लिए वैध खोल रखे हैं लेकिन ये पूरी तरीके से अवैध कार्य को अंजाम दे रहे है और पुलिस को ये सभी जानकारियां होने के बाद भी पुलिस अनजान बनी हुई है। चर्चा ये है कि पुलिस सुविधा शुल्क के आधार पर इन दुकान संचालकों को छूट दे रखी है। तभी इन दुकान संचालकों के मनोबल बढ़े हुए हैं।
अगले अंक में 5 कारखास कौन?


विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

