पर्यटन नगरी कसौली के एक रिज़ॉर्ट में काम करने वाले कर्मी को कसौली पुलिस ने भारतीय सेना की फर्जी वर्दी पहनकर घूमने व खुद को सैन्य अधिकारी बताने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मिलिट्री इंटेलिजेंस व स्टेट सीआईडी से मिली गुप्त सूचना के आधार पर उसको गिरफ्तार कर पुलिस थाना कसौली में बीएनएस की धारा 168 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
23 अक्टूबर को पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक कोट गांव में एक व्यक्ति भारतीय सेना की वर्दी पहनकर खुद को थल सेना का अधिकारी बताता था। उसकी वर्दी पर सेना का बैज भी लगा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंची।
कार्ड पर लगी वर्दी वाली फोटो उसकी ही थी। कार्ड पर भी उसका नाम लिखा हुआ था। वह इस कार्ड व अपनी पहचान के संबंध में कोई भी जवाब नहीं दे पाया। इस पर उसको गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

