47 साल पहले Lata Mangeshkar ने गाया था ‘छठी मैया’ का सुपरहिट भोजपुरी गीत, दर्दभरा गाना सुन आंखों से बहेंगे आंसू

1625 Shares

लता मंगेशकर ने अपने 8 दशक के करियर में कई ऐसे गाने दिेए हैं, जो आज भी काफी सुने जाते हैं। हिंदी के अलावा स्वरकोकिला ने भोजपुरी, मराठी सहित अलग-अलग भाषाओं में भी गाने गाए।

47 साल पहले लता मंगेशकर ने (Lata Mangeshkar)ने बिहार के महापर्व छठ पूजा से जुड़ा भोजपुरी भाषा में एक ऐसा गाना गाया था, जो आज भी वहां के हर घाट पर गूंजता है। ये गाना पत्नी के पति के लिए प्यार को दर्शाता है।

47 साल से ‘छठ पूजा’ पर हर घाट पर गूंज रहा है भोजपुरी गाना
छठी मैया की महिमा का गुणगान करता लता मंगेशकर की आवाज में गाया यह एक भोजपुरी गीत है, जिसे खासतौर पर बिहार और पूर्वांचल यूपी के महापर्व के लिए ही बनाया गया है। इस गीत के लिरिक्स हैं , ‘मेरे माथे का सिंदूर अमर रखना मैया।’ यह गीत साल 1979 में आया था, जो छठ पूजा के दिन खूब बजता है और भक्ति गीत है।यह सिर्फ छठ पूजा का एक गीत ही नहीं है, बल्कि सुहागन महिलाओं के उनके पतियों के लिए अटूट प्रेम का प्रतीक है, जहां एक स्त्री छठी मैया से अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए पूरी श्रद्धा के साथ ये गीत गुनगुनाती है। सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने जिस श्रद्धा के साथ पत्नी की पीड़ा को व्यक्त करते हुए यह सुपरहिट भोजपुरी गीत गाया है, वह किसी की भी आंखों में आंसू ला देगा।

असम के महान संगीतकार ने दिया था म्यूजिक

छठी मैया की महिमा का वर्णन करते फेमस भोजपुरी भक्ति गीत के लिरिक्स जहां प्रदीप कुमार ने लिखे थे, तो वहीं इस गाने का म्यूजिक असम के महान संगीतकार डॉ. भूपेन हजारिका ने किया था। 47 साल पहले लता मंगेशकर का ये गीत बिहार के महोत्स्व पर इतना लोकप्रिय हुआ था कि 2022 में इसे सुर सम्राज्ञी की याद में खास एल्बम ‘श्रद्धांजलि लता जी – भोजपुरी’ में शामिल किया गया

Video Credit- Saregama Hum Bhojpuri Sadabahar

छठ मैया की महिमा के एल्बम का मेरे माथे पर सिंदूर गाने के साथ-साथ इसी एल्बम के उगहे सूरज देव भइला भिनुसार, कांच ही बांस के बहंगिया, सात ही घोरवा सूरज देव भी बहुत लोकप्रिय हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *