राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में मतदान से पहले ही 77 उम्मीदवारों को निर्विरोध जीत मिली है। 77 निर्विरोध सीटों में से अकेले भाजपा ने 44 सीटों पर कब्जा कर बढ़त बा ली है। वहीं इसके बाद निर्विरोध चुनाव जीतने वालों निर्दलीय दूसरे नंबर पर और कांग्रेस तीसरे नंबर पर है।
9 और 11 सितंबर को होंगे चुनाव
बता दें कि राजस्थान के इन निकाय चुनावों पर 9 और 11 सितंबर को होने हैं। स्टेट इलेक्शन कमीशन (SEC) के मुताबिक, एक तरफ जहां- पूरे राज्य से ऐसे वॉकओवर की खबरें आई हैं, तो वहीं दूसरी तरफ राजधानी जयपुर में यह ट्रेंड उल्टा रहा। जयपुर MC में, 150 वार्ड में से किसी में भी कोई कैंडिडेट बिना विरोध के नहीं चुना गया है।
निर्विरोध चुनाव जीतने वाले सीटों में अगर प्रतिशत के हिसाब से देखा जाए तो BJP का हिस्सा लगभग 56.4% , कांग्रेस का 20.5% और निर्दलीय का 23.1% है।
कहां कहां निर्विरोध हुआ चुनाव
निर्विरोध निर्वाचन के मामले में डीग सबसे आगे है। यहां 10 वार्डों में निर्विरोध चुनाव हुआ। चित्तौड़गढ़ में छह, सीकर में पांच तऔर अलवर, झुंझुनूं, जोधपुर और खैरथल-तिजारा में चार-चार वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

