दो नए बजट फोन्स की सेल कल से, 6,000mAh बैटरी और 64MP AI रियर कैमरा जैसे फीचर्स

6.2kViews
1697 Shares

 इंडियन वियरेबल ब्रांड Fire-Boltt की पैरेंट कंपनी ने स्मार्टफोन मार्केट में नए ब्रांड boltt के साथ एंट्री की है। हाल ही में कंपनी ने बजट सेगमेंट में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इन डिवाइस को boltt Ace 5G और boltt Evo के नाम से पेश किया गया है। दोनों फोन्स को खासतौर पर ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है, जो कम कीमत में बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस वाला फोन ढूंढ रहे हैं।

खास बात ये है कि इन दोनों स्मार्टफोन की सेल कल यानी 1 सितंबर से शुरू होने जा रही है। ऐसे में अगर आप भी एक बजट फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इन दोनों डिवाइस की कीमत और फीचर्स के बारे में जरूर जान लें

boltt Ace 5G और boltt Evo की कीमत और ऑफर

कीमत की बात करें तो boltt Evo कंपनी का किफायती डिवाइस है। फोन के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹10,999 रखी गई है, जबकि 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल ₹11,999 में आता है। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत ये फोन 1 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है और आप आप इसे 9,999 रुपये खरीद सकते हैं।

वहीं boltt Ace 5G की शुरुआती कीमत 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए ₹13,999 है। जबकि इसके 6GB + 128GB वेरिएंट को आप ₹14,999 और 8GB + 128GB टॉप मॉडल को ₹15,999 में खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर के तहत इस फोन पर भी ₹1,000 की सीधी छूट मिल रही है।

boltt Ace 5G और boltt Evo के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो boltt Ace 5G और Evo में कई फीचर्स एक जैसे हैं। दोनों डिवाइस में 6.79 इंच की डिस्प्ले मिल रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक जा सकती है। साथ ही दोनों स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है, जिससे नॉर्मल यूज में लंबी बैटरी लाइफ मिलने की उम्मीद है।

Ace 5G में मिलेगा ज्यादा पावर

boltt Ace 5G में UNISOC T8200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है। कंपनी का कहना है कि ये फोन AnTuTu पर 5.47 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल करता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 64MP AI रियर कैमरा मिल रहा है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा है, जिसमें Real Tone प्रोसेसिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है। Ace 5G मॉडल में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, USB Type-C पोर्ट और NFC सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके बॉक्स में चार्जिंग अडॉप्टर भी मिलता है।

Boltt Evo में 50MP कैमरा

दूसरी तरफ boltt Evo में UNISOC T7250 प्रोसेसर मिल रहा है। जबकि कैमरा के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी AI कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा मिल रहा है। डिवाइस डेली यूज, मल्टीटास्किंग और लंबी बैटरी लाइफ को ध्यान में रखकर तैयार किया है।

दोनों डिवाइस में Android 16 का स्टॉक वर्जन मिल रहा है और इनमें फालतू प्री-इंस्टॉल्ड एप्स यानी bloatware नहीं हैं। साथ ही दोनों फोन्स में Google Gemini AI फीचर्स का इंटीग्रेशन भी मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *