1404
Shares
चंदौली के उदयपुरा गांव में प्रधान के बेटे ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद मचा हड़कंप
उदयपुरा गांव के ग्राम प्रधान अशोक सिंह के पुत्र शिवम उत्कर्ष ने गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मार ली। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही स्वजन में अफरा-तफरी मच गई।
आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई बताया जा रहा है कि शिवम उत्कर्ष ने अपने घर में ही खुद को गोली मारी। गोली चलने की आवाज सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे तो वह घायल अवस्था में पड़ा था। परिजन तत्काल उसे लेकर अस्पताल रवाना हुए। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी लेने के साथ ही स्वजन से घटना के संबंध में पूछताछ की। अभी तक गोली मारने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शिवम की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, घायल के बयान और जांच के बाद घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

