उत्तराखंड में भी जेन-अल्फा प्रोटेस्ट, रुड़की नगर निगम पहुंचीं तीन स्कूल बस… टीचरों ने वहीं लगाई क्लास

1695 Shares

जागरण संवाददाता, रुड़की। देशभर में शिक्षा व्यवस्था में सुधार व शिक्षकों की मांग को लेकर जहां जेन अल्फा का प्रदर्शन चल रहा है, वहीं रुड़की में भी शुक्रवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

कृष्णा नगर स्थित स्काईवर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे शिक्षकों के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे। एक के बाद एक तीन स्कूल बस निगम परिसर में पहुंचने पर हर कोई अचंभित रह गया। यहां पर बच्चे अपने शिक्षकों के साथ स्कूल के बाहर जलभराव की समस्या को लेकर पहुंचे।

स्कूल के बाहर कई-कई फीट तक पानी भरा होने पर बच्चों और शिक्षकों में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल के कार्यालय में बच्चों और शिक्षकों ने जमकर विरोध जताया। वहीं कार्यालय में ही शिक्षकों ने बच्चों की क्लास ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *